टीकाकरण से नहीं है बच्चों को खतरा : रोशन लाल
रबूपुरा। मिजल्स-रूबेला जैसी खतरनाक बीमारी की रोकथाम के लिए 26 नवंबर से टीकाकरण अभियान चल रहा है। मंगलवार को प्राथमिक चिकित्साधिकारी जेवर डॉ. रोशन लाल ने नगला चांदन, नगला कंचन व तिरथली गांवों के बच्चों को अभियान के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि नौ माह से 15 साल तक के बच्चों को टीका लगाया जाना है। टीकाकरण से बच्चों में बुखार आने से कोई खतरे वाली बात नहीं है। बल्कि यह बीमारियों से बचाता है। लिहाजा टीकाकरण जरूरी है। उन्होंने सभी से बच्चों को टीका लगवाने का आह्वान किया है। इस दौरान बीटीबी अंजू निगार, डॉ. उबेद कुरैशी, डॉ. सोहन पाल शर्मा व कुलदीप राना आदि मौजूद रहे। ब्यूरो