उद्योग मार्ग पर बनाया डिवाइडर
नोएडा। उद्योग मार्ग पर बढ़ रहे यातायात के दबाव से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नोएडा प्राधिकरण तिराहे के दोनों ओर 60 मीटर आगे तक बैरियर लगाकर अस्थायी डिवाइडर बना दिया है। तिराहे पर लगने वाला जाम उद्योग मार्ग पर परेशानी का सबब बन रहा है। इससे पूर्व संदीप पेपर मिल चौराहे को डिवाइडर लगाकर बंद कर दिया गया है। इसके बाद प्राधिकरण कार्यालय तिराहा कट के एक तरफ सड़क पर डिवाइडर बनाया गया था। सोमवार को दूसरी ओर भी डिवाइडर बना दिया गया है। ब्यूरो