फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में धूमधाम से बाल दिवस मनाया
विज्ञापन

पुन्हाना। देश के पहले प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस को जिले के स्कूलों में बाल दिवस के तौर पर मनाया गया। इस मौके पर स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूलों में बच्चों को नेहरू के जीवन से जुड़ी जानकारी दी। राजकीय माध्यमिक विद्यालय बीवां में बाल दिवस के मौके पर स्कूल के हेड मास्टर हामिद हुसैन ने बच्चों को बताया कि वह हमेशा बच्चों के बीच में घिरे होना पसंद करते थे। बच्चों के प्रति उनके प्यार और लगाव के कारण बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहते थे। नेहरू हमेशा बच्चों को पूरे जीवन भर देशभक्त और राष्ट्रप्रेमी बनने की सलाह देते थे। वह हमेशा बच्चों को अपनी मातृभूमि के लिए साहसिक कार्य करने और बलिदान देने के लिए प्रेरित करते थे। राजकीय माध्यमिक विद्यालय बीवां में बच्चों को निबन्ध, नाटक, कविता और पीटी आदि कराई गई। विभिन्ना स्कूलों और कॉलेजों में बाल दिवस पर अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर मास्टर हामिद हुसैन, मास्टर बसीर, मास्टर अब्दुल हन्नान, मास्टर मुबारिक चंदेनी, संदीप, मास्टर तौफीक पीटीआई, प्रिया, नूरदीन, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें