ओमप्रकाश चौटाला इलाज के बाद जेल पहुंचे
-संक्रमण की शिकायत के बाद अक्तूबर माह में लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हरियाणा जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाला में सजायाफ्ता इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला सोमवार शाम अस्पताल से तिहाड़ जेल पहुंचे। संक्रमण की शिकायत पर चौटाला को 26 अक्तूबर को लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जेल अधिकारियों ने बताया कि ओमप्रकाश चौटाला तिहाड़ के जेल नंबर दो में बंद हैं। उन्होंने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जेल मैनुअल के हिसाब से उन्हें सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, लेकिन इससे पहले तिहाड़ स्थित अस्पताल के चिकित्सकों से इस पर परामर्श किया जाएगा।