फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील की पिटाई का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
वकील की पिटाई मामला
विज्ञापन


सीओ ने की जांच शुरू, सोसायटी के बाहर धरने पर बैठे वकील
नोएडा। पुलिस चौकी में वकील की पिटाई मामले में क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार सिंह ने जांच शुरू कर दी है। वहीं सोमवार को पीड़ित वकील ग्रामीणाें के साथ सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी सोसायटी के बाहर धरने पर बैठ गए। वकील का आरोप है कि यह सोसाइटी गलत तरीकेसे बना है। वहीं वकील महेंद्र सिंह के समर्थन में जन सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और बर्खास्तगी की मांग को लेकर क्षेत्राधिकारी प्रथम अवनीश कुमार को ज्ञापन सौंपा। वकील के समर्थन में आए ग्रामीणों का कहना हैं कि पुलिस का रवैया गैर जिम्मेदाराना है। वहीं इस मामले में क्लियो काउंटी के अधिकारियों का कहना है कि इस सोसाइटी बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने जमीन आवंटित की थी। जिस पर नियमानुसार निर्माण किया गया है। इस मामले में क्षेत्राधिकारी द्वितीय राजीव कुमार सिंह का कहना है कि वायरल विडियो की जांच की जा रही है। इस मामले में दोनों पक्षों के लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जल्द ही जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें