एकल शास्त्रीय गीत प्रतियोगिता का आयोजन
नोएडा। विश्व भारती पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को रेस्प्लेनडेंस कार्यक्रम का समापन हो गया। गीत संगीत, कविता, नाटक आदि ने सबका मन मोह लिया। उस्ताद मुश्ताक अली खान की स्मृति में एकल शास्त्रीय गीत प्रतियोगिता और तबला हारमोनियम जुगलबंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एकल शास्त्रीय गीत में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के आरसाई कुरुपा ने प्रथम, डीएवी की वैदेही गोयल ने द्वितीय व दिल्ली पब्लिक स्कूल की अपूरबा हलधर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तबला जुगलबंदी में समरविल के श्रेयस मिश्रा व मानव इंद्र सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फोटोशॉप प्रतियोगिता में गुरुकुल गाजियाबाद व समरविल नोएडा ने प्रथम व द्वितीय स्थान पाया। एडवरटाइजिंग में एपीजे स्कूल ने प्रथम व बाल भारती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में प्रज्ज्वल शेट्टी, भावेश रावल व विवेक पुरोहित आदि रहे। ब्यूरो