फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईओ ने कंपोस्ट मशीन का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीईओ ने किया कंपोस्ट मशीन का उद्घाटन
विज्ञापन

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ आलोक टंडन ने सोमवार को सेक्टर-82 विवेक विहार सोसाइटी में कंपोस्ट मशीन का उद्घाटन किया। यहां 1000 किलोग्राम क्षमता वाली कूड़े से खाद बनाने की मशीन लगाई गई है। इसे केवल 5 प्रतिशत राशि लेकर दिया गया है। इसका मकसद सेक्टरों को कूड़ा मुक्त करना है। प्राधिकरण के जीएम राजीव त्यागी ने बताया कि शहर में पांच कंपोस्ट मशीनें पहले से लगी हुई हैं। वहीं जहां-जहां से पूछताछ हुई है उनमें से पांच सेक्टरों में कंपोस्ट मशीनें लगाने की इच्छा जताई गई है। यहां भी मशीन की कुल कीमत की पांच प्रतिशत राशि लेकर मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। बाकी राशि प्राधिकरण और सीएसआर फंड से दिया गया। सीईओ आलोक टंडन ने कहा कि प्राधिकरण आवासीय सेक्टरों में कंपोस्टर मशीनें लगाने के लिए तैयार है। अन्य सेक्टरों को भी इस कार्य के लिए आगे आना होगा। जिससे नोएडा में कूड़े की समस्या से मुक्ति मिल सके। जानकारी के मुताबिक सेक्टर-15ए, सेक्टर-8, में मशीनें लग चुकी हैं। वहीं सेक्टर-26, 36, 14ए, 56, 93, 106, 30, 35 और 14 में मशीनें लगाने की तैयारी की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें