फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपति के लालच में बेटे ने मां-पिता, बहन को पीटा1

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संपत्ति के लालच में बेटे ने मां-पिता, बहन को पीटा
गुरुग्राम। संपत्ति की लालच में एक बेटे द्वारा अपने पिता, मां व बहनों के साथ मारपीट करने का मामला डीएलएफ फेस-2 थाना पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार डीएलएफ फेस-2 निवासी 63 वर्षीय रोहताश सिंह ने बयान में बताया कि वह गांव नाथूपुर में नंबरदार नियुक्त है। उनके 6 बच्चे हैं जिसमें से दो लड़की व दो लड़कों की वह शादी कर चुके हैं। जबकि दो बेटियां उनके पास ही रहकर पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने अपने दोनों बेटों को उनकी प्रॉपर्टी का हिस्सा देकर अलग किया हुआ है और अन्य संपत्ति से बेदखल भी कर दिया है। बावजूद इसके भी वह शेष प्रॉपर्टी को भी अपने नाम करवाना चाहते हैं। इसको लेकर वह अक्सर झगड़ा करते रहते हैं। 17 मार्च को वह अपनी पत्नी रोशनी व बेटियों प्रिया व वर्षा के साथ घर पर थे। रात करीब 10 बजे उनका बेटा प्रेम घर पर आया और 2 लाख रुपये की मांग करने लगा। इस पर उन्होंने मना कर दिया। आरोप है कि इस दौरान वह दुकान से लोहे का सरिया उठा लाया और उनके साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान उनकी पत्नी व बेटियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें