नोएडा। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग ने दो दिवसीय विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की। 20 जून से शुरू हुए अभियान के दौरान 311 चालक नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़े गए। प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने वाले 276 वाहन चालकों, मॉडिफाइड नंबर प्लेट लगाने वाले 245 चालकों व 947 वाहनों की नंबर प्लेट निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौराहों, एक्सप्रेसवे, बाजारों और व्यस्त मार्गों पर सघन जांच की गई। पुलिस टीमों ने ब्रेथ एनालाइजर की मदद से वाहन चालकों की जांच की। डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार मिश्र ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। ब्यूरो