फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 31 खिलाड़ियों ने दिल्ली में जीते 37 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दिल्ली में आयोजित राइजिंग स्टार्स बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 में गौतमबुद्ध नगर के 31 खिलाड़ियों ने 20 स्वर्ण समेत 37 पदक जीतकर ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया। इनमें 13 रजत और चार कांस्य पदक भी शामिल हैं। फिजिकल एजुकेशन फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से दिल्ली के वसुंधरा स्थित चिल्ला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 26 फरवरी को टूर्नामेंट कराया गया। सभी खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा के रायन इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी हैं और यहां पर ही संचालित बैडमिंटन अकादमी में बैडमिंटन के गुर सीखते हैं। स्कूल की प्रधानाचार्य सुधा सिंह ने विजेता सभी खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें