फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेगा जॉब फेयर में 308 विद्यार्थियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के नोएडा परिसर में शनिवार को मेगा जॉब फेयर-2026 का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से आयोजित मेले में 22 कंपनियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न पाठ्यक्रमों के 308 विद्यार्थियों ने चयन प्रक्रिया में सफलता हासिल की। जॉब फेयर में शामिल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया और विभिन्न चरणों में उनका मूल्यांकन किया। कार्यक्रम का आयोजन कुलपति डॉ. भानु प्रताप सिंह के मार्गदर्शन और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की प्रमुख डॉ. तृप्ति अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें