नोएडा (संवाद)। कारगिल के शहीदों की याद में रविवार को आयोजित मैराथन में 300 विद्यार्थियों ने शिक्षकों और अभिभावकों के साथ दौड़ लगाई। धावकों को सुबह 5:45 बजे सेक्टर-50 स्थित कोठारी इंटरनेशनल स्कूल से शहीद स्मारक के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राकेश चड्ढा (पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन के समापन के बाद सभी प्रतिभागी शहीद स्मारक पहुंचे, जहां उन्होंने कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, साहस और राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया।