फोटो है
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-27 स्थित कैम्ब्रिज स्कूल के जूनियर विंग में इंट्रा-स्कूल एथलेटिक मीट शुक्रवार को संपन्न हो गई। कक्षा 1 से 5 तक के करीब 280 बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। वहीं, कुल 31 खेल प्रतियोगिताओं में 300 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। आखिरी दिन 50मी., 100मी., 200मी. दौड़, 4×50 मीटर रिले, वाटर रेस और ऑब्स्टेकल रेस समेत 18 दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं। इस मौके पर स्पोर्ट्स एग्जीक्यूटिव कुशांक रुस्तगी, स्पोर्ट्स मैनेजर डीएस अत्री, हेडमिस्ट्रेस अंशु वर्मा, प्रधानाचार्या सुरभि भार्गव आदि मौजूद रहे।