दनकौर (संवाद)। कस्बे में लोन दिलाने के नाम पर तीन ऑटो चालकों मुबीन, साहिल और शाहिद से 30 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कस्बे के ही एक व्यक्ति ने उन्हें 5-5 लाख रुपये के लोन का झांसा देकर प्रति व्यक्ति 10 हजार रुपये वसूले और जरूरी दस्तावेज भी ले लिए। पैसे देने के बावजूद लोन नहीं मिला और जब पीड़ितों ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। शनिवार को तीनों पीड़ितों ने दनकौर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।