नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय में आर्किटेक्चर अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें सतत वास्तुकला, शहरी लचीलापन, स्मार्ट सिटी प्लानिंग, इंटीरियर और स्थानिक डिजाइन, विरासत संरक्षण और समकालीन पर्यावरणीय और सामाजिक चुनौतियों के लिए अभिनव समाधान शामिल थे। कार्यक्रम ने छात्रों ने अपने 30 से अधिक प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी का शुभारंभ एमिटी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बलविंदर शुक्ला और एमिटी स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर व प्लानिंग के डीन व निदेशक डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह ने किया।