फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन महिलाएं घायल, गैस पाइपलाइन भी फटी; सोसायटी में अफरा-तफरी

Wed, 07 Aug 2024 11:07 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

नोएडा में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन महिलाएं घायल हो गईं। इतना ही नहीं आईजीएल पाइपलाइन भी फट गई। सेक्टर 73 महादेव अपार्टमेंट में घटना हुई है।
विज्ञापन
कार हादसे में महिलाएं घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर 73 स्थित महादेव अपार्टमेंट परिसर में तेज रफ्तार कार चालक ने टहल रही महिलाओं को टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद कार आईजीएल गैस की पाइपलाइन से टकरा गई। इस  घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए और गैस लीकेज के कारण सोसाइटी में अफरा तफरी मच गई। घायल महिलाओं को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचकर अग्निशमन विभाग की टीम ने आईजीएल पाइपलाइन को ठीक कराया। वहीं पुलिस ने कर चालक को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


सेक्टर 73 स्थित महादेव अपार्टमेंट में बुधवार रात को महिलाएं खाना खाने के बाद परिसर में टहल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कर चालक ने पहले सोसाइटी में खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद टहल रही महिलाओं में टक्कर मारते हुए आईजीएल गैस की पाइपलाइन से कार टकरा गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और सैकड़ो की संख्या में लोग वहां पहुंच गए।

घायल महिलाओं को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया और गैस पाइपलाइन की लीकेज के कारण सोसाइटी के लोग इधर-उधर भागने लगे। इस घटना की सूचना के बाद एसीपी तृतीय शैव्या गोयल समेत पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी पहुंचे। घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


इसके बाद गैस पाइपलाइन को दुरुस्त कर दिया गया। घायल महिलाओं की पहचान बेबी देवी और गायत्री झा के रूप में हुई है। तीसरी महिला को हल्की चोट आई है इस कारण उसे अस्पताल नहीं ले जाया गया। इस घटना के बाद जमा हुए लोगों ने कार चालक की जमकर पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

नोएडा जोन की एडीसीपी मनीष मिश्रा का कहना है कि आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उसका मेडिकल भी कराया जाएगा। कार की टक्कर से महिलाओं को चोट लगी है। गैस पाइपलाइन लीकेज से कोई घायल नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें