- 13 नवंबर तक पहुंचने की संभावना, पांच फरवरी से प्रस्तावित बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां तेज
ग्रेटर नोएडा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। पांच फरवरी से प्रस्तावित परीक्षाओं के लिए गौतमबुद्ध नगर में 13 नवंबर तक करीब 30 लाख उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचने की संभावना है। इन्हें सेक्टर-12 में बनाए जाने वाले सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। बोर्ड मुख्यालय से कॉपियां पहुंचने के बाद उनकी गिनती कर रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर जरूरत के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जाएगा। विभाग का प्रयास है कि परीक्षा शुरू होने से पहले सभी केंद्रों तक पर्याप्त कॉपियां पहुंच जाएं। सुरक्षा के लिए भंडारण, आवागमन और वितरण पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। ब्यूरो