दनकौर(संवाद)। कोतवाली क्षेत्र के ऊंची दनकौर क्षेत्र के एक मोहल्ले में परिवार पर हमला करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। मारपीट में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए थे। पीड़िता सईदा ने पुलिस को बताया कि 30 अप्रैल की शाम जहूर, सुल्तान, सुहेल और राजा उनके घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे और विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। हमले में सईदा, उनके पति रहीस और देवर बबलू घायल हो गए थे। थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।