फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया दूज के लिए तीन दर्जन बसें और रूट बढ़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह/पुन्हाना। भाई-बहन के परस्पर स्नेह का त्योहार भैया दूज मंगलवार को मनाया जाएगा। बहनें भाई को टीका लगाकर लंबी उम्र की कामना करेंगी। बहनों को भाई के पास जाने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए परिवहन विभाग ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नूंह के परिवहन विभाग ने महिलाओं की सुविधा के लिए करीब तीन दर्जन बसें और रूट बढ़ाए हैं। नूंह बस डीपू के इंचार्ज इकबाल खान ने बताया कि नूंह जिले में करीब 98 बसें हैं। जो सभी रूटों पर चल रही हैं। इनमें से 30 बसें सरकार के आदेशानुसार बालिका वाहिनी में लगा रखी हैं जो लड़कियों को उनके स्कूल और कॉलेज तक लाती-ले जाती हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सरकारी स्कूलों की छुट्टी है। इसलिए बालिका वाहिनी में इस्तेमाल होने वाली सभी 30 बसों को अन्य रूटों पर लगा दिया गया है। काफी बसें सुरक्षित रखी गई हैं। जरूरत पर उनको अन्य रूटों पर भी चलाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि भैया दूज पर महिलाओं को मेवात में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें