फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तिहाड़ से पैरोल पर आया बदमाश जा रहा था लूट करने
विज्ञापन

नोएडा। कुछ दिन पहले तिहाड़ जेल से पैरोल पर छूटा बदमाश साथियों के साथ नोएडा में लूट की वारदात अंजाम देने जा रहा था। इसी दौरान एक्सप्रेसवे पुलिस ने कार सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि तीनों बदमाश वारदात को अंजाम देने के मकसद से घूम रहे थे। आरोपियों के पास से एक कार, पिस्टल, तमंचा, एक चाकू व कारतूस बरामद मिले हैं। प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार गौतम ने बताया कि टीम बुधवार रात को चेकिंग कर रही थी। सेक्टर-126 यमुना पुश्ता रोड पर एक कार को रोका तो सवार भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर तीन लोगों को पकड़ लिया। इनकी पहचान दिल्ली की गीता कॉलोनी निवासी बबलू उर्फ रविंद्र कसाना, तिलक नगर दिल्ली निवासी हरप्रीत सिंह व सुभाष नगर दिल्ली निवासी सतेंद्र पाल उर्फ प्रिंस के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बबूल दिल्ली के जगतपुरी थाने से डकैती के अभियोग में तिहाड़ जेल में बंद था। हाल में वह पैरोल पर जेल से छूटा था। तीनों आरोपियों के खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग थानों में लूट और डकैती के करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें