ग्रेटर नोएडा (संवाद)। कासना स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में बृहस्पतिवार को द्वितीय आईईईई इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन कॉग्निटिव कंप्यूटिंग इन इंजीनियरिंग, कम्युनिकेशन्स, साइंसेज एंड बायोमेडिकल हेल्थ इन्फॉर्मेटिक्स का शुभारंभ हुआ। इस सम्मेलन में 20 से अधिक देशों के शोधकर्ता, शिक्षाविद और उद्योग विशेषज्ञ शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में आईआईआईटीएम ग्वालियर के निदेशक प्रो. एसएन सिंह व विवि के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कार्यक्रम का उद्धाटन किया।