यमुना सिटी(संवाद)। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आजीविका मिशन के तहत जेवर के झुप्पा ग्राम पंचायत के ग्राम सचिवालय छातंगा खुर्द में ‘उजाला संकुल स्तरीय समिति’ का जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप सिंह ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर 152 स्वयं सहायता समूहों को कुल 2.80 लाख रुपये की धनराशि वितरित की गई। जिला विकास अधिकारी ने बताया कि महिलाएं इन पैसों का उपयोग सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, अगरबत्ती और धूप बत्ती बनाना, तकिए, गद्दे और बल्ब बनाना, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, बैग बनाना, मसाला, पशुपालन और खेती जैसे कामों में कर रही हैं। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अशोक पाल, सहायक विकास अधिकारी आलोक रंजन, नूतन, विकास कुमार मौजूद रहे।