सेवा भारती की 26 केंद्र संचालिकाओं ने लिया प्रशिक्षण
नोएडा। सेवा भारती मेरठ प्रांत की ओर से रविवार को राधा कृष्ण सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में केंद्र संचालिकाओं का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सामाजिक सेवा से जुड़े केंद्रों की 26 संचालिकाओं ने भाग लिया। उद्घाटन सत्र में सेवा भारती के प्रांत मंत्री अखिल ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इसके बाद नोएडा विभाग के संगठन मंत्री जतिन मिश्रा ने पहले सत्र में सेवा से समाज परिवर्तन, पांच परिवर्तन और सेवा बस्ती में कार्यकर्ताओं की भूमिका जैसे विषयों पर जानकारी दी। प्रशिक्षण वर्ग के संयोजक आदित्य गौड़ और सह संयोजक संदीप त्यागी रहे। इस दौरान विभाग सह संघचालक विनोद कौशिक, विभाग उपाध्यक्ष देव प्रकाश, महानगर मंत्री अरुण, मंजू शर्मा, बीएल कपूर और अनुपम कौल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। ब्यूरो