फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेनो के विकास पर खर्च होंगे 25.84 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शहर के विकास के लिए 25.84 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके लिए 24 प्रोजेक्ट की सूची बनाई गई है। अगले महीने तक एजेंसी तय करके काम शुरू करा दिए जाएंगे। जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह ने बताया कि सेक्टर फाई-3 में चहारदीवारी की मरम्मत और धेराबंदी, तिलपता करनवास से श्योराजपुर तक नहर सफाई, चमरावली व बोडाकी में बारात घर निर्माण, नियाना में इंटरलाॅकिंग टाइल्स और ड्रेन का काम, सेक्टर बीटा-एक व 2 में वन विभाग पार्क की चहारदीवारी निर्माण, सैनी में आरसीसी ड्रेन, सीसी रोड व तालाब का रखरखाव, 17 गांवों में ओपन जिम की स्थापना जैसे काम इसके तहत होने हैं। सिरसा को स्मार्ट विलेज बनाने पर 1.58 करोड़ रुपये और झरना नाले पर प्रोटेक्शन वाॅल लगाने पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें