यमुनानगर। जिला पुलिस की ओर से छह से 12 अक्तूबर तक सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसमें पुलिस टीमों ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर 253 वाहन चालकों के चालान किए। इनमें लेन चेंज के 222, ध्वनि प्रदूषण के सात व ड्रंक एंड ड्राइव के 24 वाहन चालकों के चालान किए। यातायात थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुशल पाल राणा ने बताया कि एसपी के आदेश पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत ड्रंक एंड ड्राइव व यातायात नियमों की उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए गए हैं। संवाद