फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्षम योजना के तहत 2500 युवाओं को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। नवनियुक्त उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि जिले के करीब ढाई हजार युवाओं को सक्षम योजना के तहत रोजगार देने की योजना बनाई गई है। करीब 600 होम गार्ड को भी इसका फायदा मिलेगा। इसके अलावा पीने और सिंचाई का पानी लोगों को पर्याप्त मात्रा में मिल सके इसके लिए मनरेगा योजना के तहत अरावली पर्वत शृंखला की तलहटी में बांध बनाकर उसे सिंचाई के लिए इस्तेमाल करने जैसी योजनाओं पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जिले में बेरोजगारी को समाप्त करने के पर्याप्त कदम उठाए जाए। जिले में पेयजल की समस्या का समाधान करने के लिए अरावली के साथ-साथ जिले चेकडैम बना कर पानी इकट्ठा किया जाएगा ताकि जमीन का जलस्तर ऊपर उठ सके और लोगों को पीने के पानी और सिंचाई के पानी की दिक्कत ना रहे। उन्होंने कहा कि जिले में सफाई, शिक्षा व स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें