फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिले में 25 हजार उद्योग, सिर्फ 5 हजार ही पंजीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 25 हजार उद्योग, सिर्फ पांच हजार ही पंजीकृत
विज्ञापन



सरकार के पास नहीं सही आंकड़ा तो कैसे बनेंगी औद्योगिक विकास की योजनाएं

प्रशासन ने जताई नाराजगी, सभी उद्योगों का फैक्ट्री एक्ट में पंजीकरण अनिवार्य


नंबर गेम

- 20 हजार इकाइयां फैक्ट्री एक्ट में पंजीकृत नहीं
- 05 ही पेट्रोल पंप संचालकों ने कराया पंजीकरण


योगेश शर्मा

नोएडा। केंद्र और राज्य सरकार औद्योगिक विकास का तानाबाना बुन रही हैं, लेकिन उद्यमी सरकार के साथ कदम से कदम मिलाने को तैयार नहीं हैं। जिले में उद्योगों की संख्या लगभग 25 हजार बताई जाती है। इनमें से महज पांच हजार उद्योग ही फैक्ट्री एक्ट के तहत पंजीकृत हैं। इस लापरवाही पर जिला प्रशासन ने भी नाराजगी जताई है। जिलाधिकारी ने सभी उद्योगों का अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं।

सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को कारखाना विभाग और उद्यमी संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। प्रदेश के अग्रणी कहे जाने वाले औद्योगिक शहर नोएडा-ग्रेनो के उद्योगों से संबंधित जो आंकड़े अधिकारियों ने पेश किए, उसे सुनकर प्रशासनिक अधिकारी भी हैरानी में पड़ गए। फैक्ट्री एक्ट के तहत पंजीकरण कराने में केवल उद्यमी ही लापरवाही नहीं बरत रहे हैं बल्कि पेट्रोल पंप और वाहन सर्विस सेंटर व शोरूम संचालक भी बेपरवाह हैं। जिले के 89 पेट्रोल पंपों में से केवल पांच संचालकों ने ही पंजीकरण कराया हुआ है, जबकि सर्विस सेंटरों की संख्या इक्का-दुक्का ही है।
विज्ञापन

वहीं, तकरीबन 20 हजार उद्योग बिना पंजीकरण के चल रहे हैं। लापरवाही उजागर करने वाले आंकड़े सवाल खड़े कर रहे हैं कि जब सरकार के पास ही उद्योगों के जुड़ी सही जानकारी नहीं होगी तो फिर औद्योगिक विकास की योजनाएं कैसे बनेंगी। फैक्ट्री एक्ट के तहत अधिनियम 1948 के सहपठित उत्तर प्रदेश फैक्ट्री नियमावली 1950 के अंतर्गत पंजीकरण किया जाता है।



ग्रेनो में कार्यालय बनाने के निर्देश

एमएसएमई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र नाहटा ने कहा कि फिलहाल नोएडा सेक्टर-18 और सेक्टर-53 में कारखाना विभाग का कार्यालय है। ग्रेनो के उद्यमियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। जिलाधिकारी ने विभाग के अधिकारियों को सूरजपुर कलेक्ट्रेट में ही एक नया कार्यालय बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान नोएडा आंत्रप्रिनियोर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कोहली, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के नोएडा चेयरमैन मनीष गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन




पंजीकरण की प्रक्रिया होगी सरल

औद्योगिक संगठनों ने फैक्ट्री एक्ट के तहत पंजीकरण की प्रक्रिया को जटिल बताते हुए कहा कि इसके लिए कारखानों का मानचित्र, प्रोसेस फ्लो चार्ट, स्थायित्व प्रमाण पत्र और अग्निशमन व प्रदूषण विभाग के अनापत्ति प्रमाणपत्र को हासिल करने में काफी परेशानी होती है। जिलाधिकारी ने इस प्रक्रिया को सरल बनाते हुए जल्द से जल्द पंजीकरण की प्रक्रिया को तेज करने के लिए कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें