फोटो
यमुना सिटी। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज, रबूपुरा में जूनियर विंग एनसीसी भर्ती प्रक्रिया में 25 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। भर्ती प्रक्रिया में लगभग 80 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। 40वीं बटालियन एनसीसी यूपी ने यह प्रक्रिया कराई। बटालियन से सूबेदार सुल्तान सिंह और हवलदार राजेंद्र की देखरेख में दौड़ व अन्य परीक्षण आयोजित किए गए। इसका संचालन विद्यालय के एनसीसी अधिकारी (एएनओ) घासीराम लोधी ने किया। प्रधानाचार्य पवन कुमार शर्मा ने चयनित कैडेट्स को शुभकामनाएं दी। ब्यूरो