फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आग लगने से 25 झुग्गियां जलीं, सिलिंडर फटे, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या -14 व 15
विज्ञापन


सेक्टर-66 में शिक्षा भारती स्कूल के पास की घटना, चल रही जांच

दो दिन पहले भी रात के समय झुग्गियों में आग लग लगी थी

संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-66 में शिक्षा भारती स्कूल के पास बसी झुग्गियों में शनिवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग की चपेट में आने से करीब 25 झुग्गियां जल गईं। हादसे में कोई भी व्यक्ति आग की चपेट में नहीं आया। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। आग लगने के दौरान झुग्गी में रखे दो सिलिंडर भी फट गए थे। इसके चलते झुग्गियों में आग तेजी से फैल गई। लोगों ने कतार में लगी दो झुग्गियों को तोड़ दिया था, इसके चलते आग अन्य झुग्गियों में नहीं फैल सकी।
विज्ञापन

स्कूल के पास 100 से ज्यादा झुग्गियां हैं। इनमें शनिवार दोपहर करीब दो बजे अचानक आग लग गई। झुग्गी वासियोंं का कहना है कि दो दिन
पहले भी रात के समय झुग्गियों के पीछे की तरफ आग लगी थी। आग तेजी से फैलने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था। लोगों का कहना है कि दो दिन से रात के समय में एक व्यक्ति को चौकसी के लिए भी लगाया गया था, लेकिन शनिवार दोपहर को अचानक आग लग गई। अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र यादव ने बताया कि अभी आग लगने के कारण को पता करने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें