ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिले में 2.48 लाख पालतु पशुओं के गला घोंटू का टीका लगेगा। एक जून से पशुपालन विभाग के कर्मचारी अभियान चलाएंगे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अरुण कुमार सचान ने बताया कि बरसात और उमस वाली गरमी के दौरान दुधारू पशुओं के गला घोंटू की बीमारी होने की संभावना रहती है। जिससे पशुओं में तेजी से बीमारी फैलती है। इस बीमारी से पशुओं का बचाव के लिए हर साल गला घोंटू का टीका पशुओं को लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि पिछली साल 2.14 लाख पशुओं का टीकाकरण किया गया था। इस साल शत फीसदी टीकाकरण करने की तैयारी है।