फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रक्षाबंधन पर जेल पहुंचीं 2466 बहनें

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। लुक्सर स्थित जिला कारागार में कैदियों और बंदियों को राखी बांधने 2,466 महिलाएं पहुंचीं। इस दौरान निरीक्षण करने पहुंचे यूपी के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने बंदियों के परिजनों से बात की। उन्होंने जेल की महिला बैरक का भी निरीक्षण किया। जेल अधीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर मंत्री ने महिला बंदियों से राखी बंधवाकर उन्हें कपड़े और मिठाई वितरित कीं। अपराध निरोधक समिति यूपी ने फल और बिस्किट, भारत विकास परिषद ने खिचड़ी और इनर व्हील क्लब ग्रेटर नोएडा ने फ्रूट जूस वितरित किया। जेल प्रशासन की ओर से चाय और बिस्किट की व्यवस्था की गई। इस मौके पर जेलर संजय कुमार शाही, राजेश कुमार मौर्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें