फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पार्क-ग्रीन बेल्ट संवारने पर 2.46 करोड़ खर्च होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शहर के पार्कों और ग्रीन बेल्ट को बेहतर बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए उद्यान विभाग ने दो बड़े कार्यों के लिए ई-निविदा जारी की है। दोनों कार्यों पर कुल 2.46 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पार्कों में टूटी बेंच, खराब फुटपाथ और उजड़े लॉन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। पहले कार्य के तहत नॉलेज पार्क-5 स्थित डी-पार्क में दो साल तक सिविल कार्यों के साथ रखरखाव कराया जाएगा। इसमें बाउंड्रीवॉल, फुटपाथ, इंटरलॉकिंग टाइल्स और बेंच की मरम्मत शामिल है। इस पर 70.52 लाख रुपये खर्च होंगे। दूसरे कार्य के तहत 45, 60 और 80 मीटर चौड़ी कनेक्टिंग सड़कों के किनारे हरियाली का रखरखाव किया जाएगा। 130 मीटर चौड़ी सड़क की सर्विस रोड और सेक्टर-7 में पेड़, झाड़ियां व लॉन विकसित किए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें