नूंह। हरियाणा अंडर 15 टीमों की चयन प्रक्रिया इंडियन रग्बी फुटबॉल यूनियन द्वारा कल हिसार के जाट कॉलेज फुटबॉल ग्राउंड पर आयोजित होने जा रही है। इच्छुक खिलाड़ियों को सुबह 10 बजे तक जाट कॉलेज फुटबॉल ग्राउंड हिसार में रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद 11 बजे चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें हिस्सा लेने के लिए नूंह के 12 लड़की और 12 लड़के जा रहे हैं। टीमों के चयन के लिए आयरिश रग्बी फुटबॉल संघ ने चयन समिति का गठन किया है। समिति में 38वें राष्ट्रीय खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सीनियर खिलाड़ियों को शामिल किया है। जिसमें दीपक पुनिया, मोहित खत्री, प्रिंस खत्री, मोहित तुशीर, नीरज खत्री, अजय देसवाल, अनिकेत, प्रणय और सुरेश को शामिल किया गया है। संवाद