मास्क नहीं लगाने पर 24 लोगों का चालान
फिरोजपुर झिरका। पुलिस ने दिल्ली-अलवर मार्ग पर मास्क नहीं लगाने पर दो दर्जन लोगों का चालान कर जुर्माना वसूल किया। फिरोजपुर झिरका के एसआई टेकचंद ने बताया कि शहर में लगातार कोरोना वायरस के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। क्योंकि लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। संवाद