फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एयरपोर्ट के पास जमीन का झांसा देकर 24 करोड़ ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट के पास जमीन का झांसा देकर 24 करोड़ ठगे
विज्ञापन

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने नोएडा एयरपोर्ट के पास जमीन बेचने का झांसा देकर 24 करोड़ ठगने के मामले में सोरखा निवासी ऋषिपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी आकिल, इरशाद, तारीकत और नजाकत उर्फ भोला को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। ऋषिपाल सहित पांचों ने गौरव शर्मा को जमीन के फर्जी दस्तावेज दिखाकर 24 करोड़ रुपये ऐंठ लिए थे। आरोपियों ने जिस जमीन के दस्तावेज का जिक्र किया था, वह जमीन है ही नहीं। आरोपियों ने बताया था कि वे जमींदार परिवार से ताल्लुक रखते हैं और एयरपोर्ट के पास उनकी कई एकड़ कृषि योग्य जमीन है। ब्यूरो
विज्ञापन



कोठी बेचने के नाम पर 31.50 लाख ठगे

नोएडा। सेक्टर-31 में कोठी बेचने के नाम पर 31.50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-20 में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने आरोपी के फ्रांस भागने की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-19 निवासी राजीव छिब्बा ने अदालत में अर्जी दी है कि दो वर्ष पहले उनकी मुलाकात सेक्टर-31 निवासी सोमदत्त शर्मा से हुई थी। सोमदत्त ने सेक्टर-31 स्थित 300 वर्गमीटर की कोठी बेचने की बात कही थी। सोमदत्त ने स्वामित्व के दस्तावेज के रूप में पिता की वर्ष 2013 की वसीयत दिखाई। साथ ही, प्राधिकरण द्वारा पक्ष में जारी पत्र भी दिखाया। इसके बाद संपत्ति का सौदा 3.15 करोड़ रुपये में तय हो गया। बयाने के तौर पर शिकायतकर्ता ने 31.50 लाख रुपये चेक के जरिये अगस्त 2022 में दिए। इसके बाद सोमदत्त ने राजीव व पत्नी के पक्ष में इकरारनामा कर दिया। शर्तों के अनुसार 90 दिनों में ट्रांसफर डीड करानी थी और शेष धनराशि का भुगतान करना था। इस बीच पता चला कि वसीयत 2018 में निरस्त करा दी गई थी। जब सोमदत्त से स्वामित्व संबंधी दस्तावेज मांगे तो नहीं दे पाया। इसके बाद आरोपी न तो बयाने की रकम वापस रहा है और न ही घर देने की बात कह रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें