नोएडा (संवाद)। भंगेल की गोयल कॉलोनी स्थित भव्य जय अम्बे दरबार धर्मार्थ समिति का 23वां स्थापना दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह 9:00 बजे समारोह की शुरुआत हुई। कार्यक्रम परम पूजनीय गुरुदेव श्री सहदेव त्यागी (भंगेल वाले गुरुजी) के सानिध्य में आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने परिवार सहित पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए। दोपहर 2:00 बजे प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में समिति के प्रधान राजेंद्र चौहान, यात्रा प्रभारी सतीश शर्मा, व्यवस्था प्रभारी रोहतारा और मीडिया प्रभारी रोशन गुप्ता सहित अन्य का सहयोग रहा।
नोएडा भंगेल गोयल कॉलोनी स्थित मंदिर में स्थापना दिवस मनाया गया