वाराणसी में 31 मार्च से होगी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्घ नगर के 23 पहलवान वाराणसी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में दांव लगाएंगे। प्रतियोगिता के लिए पहलवानों का चयन जिला स्तरीय ट्रायल के आधार पर हुआ है। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की ओर से महिला व पुरुष वर्ग के अंडर-20 जूनियर कैटेगरी में 31 मार्च से 2 अप्रैल तक तीन दिवसीय राज्य कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर के पहलवान भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे। इसके लिए जिला कुश्ती संघ की ओर से रविवार को नोएडा के बहलोलपुर गांव स्थित भोला अखाड़े में जिला स्तरीय कुश्ती ट्रायल का आयोजन किया गया। संघ के सचिव रवि ने बताया कि बालक वर्ग में फ्रीस्टाइल में दस पहलवान 57 किग्रा भार वर्ग में विरेंद्र यादव, 61 किग्रा में विशाल पाठक, 65 किग्रा में विकल यादव, 70 किग्रा में शिवांश यादव, 74 किग्रा में देवा भाटी, 79 किग्रा में भारत यादव, 86 किग्रा में आकाश यादव, 92 किग्रा में प्रिंस नागर, 97 किग्रा में अर्जुन यादव, 125 किग्रा में जय यादव और ग्रीको रोमन में पांच पहलवान 63 किग्रा भार वर्ग में विपिन, 67 किग्रा में विकास मावी, 72 किग्रा में रितिक नागर, 82 किग्रा में प्रिंस यादव, 87 आर्यन ने ट्रायल ने प्रदर्शन किया। वहीं, महिला वर्ग में 50 किग्रा भार वर्ग में वैष्णवी, 55 किग्रा में डोली, 57 किग्रा में रिया नागर, 59 किग्रा में स्वाति यादव, 62 किग्रा में जानवी, 65 किग्रा में रेणू राणा, 68 किग्रा में हरिता यादव, 76 किग्रा में रौनक नागर आदि पहलवान राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। कुश्ती संघ के अध्यक्ष सतपाल यादव, कोषाध्यक्ष संतराम भाटी पहलवान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परीक्षित नागर, भोला पहलवान, सुखबीर खलीफा, सत्तन यादव आदि की देखरेख में ट्रायल का आयोजन किया गया।