फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिविर में 23 यूनिट किया गया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 की ओर से कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-34 में रक्तदान शिविर लगाया गया। चाइल्ड पीजीआई के सहयोग से लगे इस शिविर में 23 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। फेडरेशन आरडब्ल्यूए महासचिव धर्मेंद्र शर्मा ने 46वां रक्तदान करते हुए सेक्टर निवासियों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डॉक्टरों की ओर से रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में कुल 23 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष केके जैन, देवेंद्र वत्स, ओमेंद्र कुमार, संजीव महतो, सुरेंद्र गौड़, कविश राघव, संतराज सिंह, डॉ. सीमा दुआ, डॉ. सत्यम अरोड़ा समेत चाइल्ड पीजीआई का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें