फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्पोर्ट्स सिटी के लेआउट बदलाव पर आईं 225 आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण की स्पोर्ट्स सिटी परियोजना के तीन प्लॉट के लेआउट प्लान में बदलाव पर आपत्ति-सुझाव दर्ज कराने का समय रविवार को समाप्त हो गया। प्राधिकरण को तीनों प्लॉट के नए लेआउट को लेकर 225 से अधिक आपत्तियां मिली हैं। इनमें सबसे अधिक आपत्तियां सेक्टर-78-79 को लेकर 100 हैं। अब इन आपत्ति-सुझाव का प्राधिकरण परीक्षण व निस्तारण करेगा। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि ये आपत्तियां ईमेल और पत्र के माध्यम से मिली हैं। इनमें सेक्टर-78-79 के लिए 100 आपत्तियां दर्ज की गई हैं। सेक्टर-150 के लिए 75 और सेक्टर-152 के लिए करीब 50 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। बिल्डरों ने सेक्टर-78-79, 150 और 152 के अलग-अलग प्लॉट के लिए संशोधित ले आउट प्लान तैयार किए थे। ये प्लान प्राधिकरण में जमा कराए गए थे। प्राधिकरण ने इन प्लानों पर लोगों से सुझाव और आपत्तियां मांगी थीं। इसमें सेक्टर-150 में स्पोर्ट्स सिटी का प्लॉट-1, सेक्टर-152, व सेक्टर-78-79 शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें