फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में 22 खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दूसरी जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। क्वाड, इनलाइन और टॉय इनलाइन के अंडर 4 से लेकर 16 तक के बालक व बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जनपद के 352 खिलाडियों ने भाग लिया जिसमें 34 खिलाड़ी ग्रेनो रोलर स्केटिंग एकेडमी के थे। इसमें 22 खिलाड़ी मेडल जीतने में कामयाब रहे। इसमें पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों का चयन राज्य प्रतियोगिता के लिए किया गया है। ग्रेनो रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स एकेडमी के स्केटिंग कोच अनुज रावल ने बताया कि वृंदा गुप्ता, कार्तिकेय सिंह कदम, वेदांश गुप्ता, सैयद हमजा, तनवी, जिनेश कालरा, त्रिविध वार्ष्णेय, अरित्रा अग्रवाल, दित्या शर्मा, रुद्र पंवार, आहना पंवार, गौरी सिंह, निहारिका मिश्रा, त्रिशा, श्रेयांश एम सेल्वम, कृष्णा खुराना, विवान शुक्ला, सृष्टि सिंह, आरुष गुप्ता आदि ने स्वर्ण पदक जीता। इस मौके पर फेडरेशन ऑफ रोलर स्पोर्ट्स के महासचिव मदन सरकार, संजय कुमार और जिला रोलर स्केटिंग संघ के अध्यक्ष आकाश रावल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें