फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हाई मास्ट एलईडी लाइटों से रौशन हुए 22 पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। शहर के चार सेक्टरों में कुल 22 पार्क एलईडी लाइटों से जगमग हो गए हैं। प्राधिकरण ने पार्कों में हाई मास्ट एलईडी लाइटें लगवाई हैं। इस पर प्राधिकरण ने 1.90 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। रविवार को जेवर विधायक ने प्राधिकरण अफसरों के साथ इनका शुभारंभ किया है। अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-36 और 37 के 6-6 पार्क, सेक्टर पाई-1 के 2 और स्वर्णनगरी के 8 पार्कों में एलईडी हाई मास्ट लाइटें लगाई गई हैं। इसके अलावा सेक्टर पी-3, बिल्डर्स एरिया, ओमीक्रॉन-1, 130 मीटर चौड़ी सड़क, एलजी सोसाइटी के पास, होंडा सीएल कंपनी के गेट और सेक्टर पी-3 मंदिर के पास भी हाई मास्ट लाइट लगाने का काम पूरा हो गया है। कुछ जगह पर सोडियम लाइट लगी है, लेकिन उनको भी बदला जाएगा। इन लाइटों से बिजली की खपत भी कम होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें