फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में तीन पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में तीन पर मामला दर्ज
विज्ञापन

पुन्हाना। पुन्हाना थाने के गांव गोकलपुर की रहने वाली महिला को ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुन्हाना पुलिस द्वारा 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच अधिकारी जितेंद्र ने बताया कि पीड़िता शबनम ने शिकायत देकर बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसकी शादी अलवर निवासी अनवर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज में एक लाख और कार की मांग करते थे। इसके लिए कई बार उसके साथ मारपीट भी की गई और आखिरकार उसे घर से निकाल दिया गया। जांच अधिकारी ने बताया की पीड़िता की शिकायत पर पति अनवर, ससुर खुर्शीद, सास खुर्शीदन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें