मेट्रो सेवा बाधित होने से यात्रियों को हुई परेशानी
नोएडा। ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवा बाधित रहने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। सिटी सेंटर से द्वारका लाइन पर यह सेवा बुधवार दिन में बाधित हुई। हालांकि, यह बाधा दिल्ली की सीमा में हुई। लेकिन असर नोएडा तक दिखा। नोएडा के कई स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ देखी गई। मेट्रो की फ्रीक्वेंसी पर भी असर पड़ा। ब्यूरो