रोजगार मेले में 690 युवाओं का चयन
नोएडा। सेक्टर-31 स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में जिला प्रशासन के सहयोग से रोजगार मेला लगाया गया। प्रधानाचार्य मनोज सिंह ने बताया कि मेले में बड़ी संख्या में युवक और युवतियों ने भाग लिया। कुल 17 कंपनियां पहुंची। इनमें एल्कम्पोनिक्स एविजर इंडिया,डैकी इलेक्ट्रॉनिक्स, डिक्सन टेक्नोलॉजी, लावा, बेस्ट कोकी, केल्कोम विजन, सूमी मदरसन , मदरसन एवं मिंडा साईं आदि शामिल थीं। 725 युवाओं में 690 का चयन हुआ। इनमें रोजगार 438, शिशिक्षु 207 एवं उप्र कौशल विकास मिशन के 45 युवा शामिल हैं। कार्यक्रम में संस्थान के कर्मचारी, उप्र कौशल विकास मिशन के प्रबंधक एवं कंपनियों के प्रबंधक भी मौजूद रहे। ब्यूरो