लावारिस कुत्तों और पशुओं ने निजात दिलाने के लिए सीएम से गुहार
नोएडा। शहर में लावारिस कुत्तों और पशुओं से निजात दिलाने के लिए जनशक्ति सेवा समिति ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। संगठन के चेयरमैन रविकांत मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को सेक्टर-50 स्थित कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिसमें शहर में बढ़ रहे लावारिस कुत्ते और पशुओं से होने वाली परेशानी से निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखने का फैसला किया गया। मुख्यमंत्री से बताया गया है कि नोएडा को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए काफी तेज गति से काम किया जा रहा है, लेकिन ये सपना कैसे पूरा होगा। जिधर देखो उधर पशु व कुत्ते सड़कों पर घूम रहे हैं। प्राधिकरण व प्रशासन से कई बार कहा गया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। सेक्टर-15, 19, 20, 22, 31, 34, 40, 41 समेत शहर का कोई भी ऐसा सेक्टर नहीं है, जहां ये समस्या न हो। इस कारण आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। कूड़ा घरों में जमा कूडे़ को पशु फैलाते रहते हैं। जिला अस्पताल में हर रोज करीब दो सौ लोग रैबीज का टीका लगवाने आ रहे हैं। हालांकि यह आंकड़ा सिर्फ सरकारी अस्पताल का है। वहीं निजी अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या हजारों में है। ब्यूरो