फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकी ड्रा के नाम पर ठगी करने वाली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लकी ड्रा के नाम पर ठगी करने वाली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन
पलवल। लकी ड्रा के नाम पर करोड़ों रुपये का घोटाला करने वाली कंपनी एसआरडी ग्रुप के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी की और कंपनी द्वारा रुपये लौटाने की मांग की। रोष प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और लोगों को आश्वासन दिया कि कंपनी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि पलवल हुडा चौक स्थित एसआरडी कंपनी ने लकी ड्रा शुरू किया था। कंपनी की स्कीम के तहत एक हजार रुपये प्रति व्यक्ति लिया गया। लकी ड्रा के माध्यम से लोगों को इनाम देने का दावा किया गया था। कंपनी का दावा था कि यदि इनाम नहीं निकलता है तो 15 महीने के बाद उन्हें एलईडी व एसी दिया जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, कंपनी ने लोगों को गुमराह किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कंपनी 40 हजार लोगों के करोड़ों रुपये को लेकर फरार हो गई है। प्रदर्शन करने वाले लोगों ने कहा कि कंपनी के मालिक फरार हो चुके हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा मालिकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रत्येक सप्ताह कंपनी के कार्यालय पर रोष प्रदर्शन किया जाता है लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग कि कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाए और लोगों के रुपये वापस कराए जाएं। कंपनी की एजेंट अंजू ने बताया कि एसआरडी ग्रुप कंपनी की लकी ड्रा स्कीम के तहत उन्होंने लगभग सौ से ज्यादा उपभोक्ताओं को जोड़ा, लेकिन कंपनी लोगों के रुपये को लेकर भाग गई। उपभोक्ता उन्हें परेशान करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें