फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूफा ससुर पर नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म का मामला दर्ज
विज्ञापन

तावडू। उपमंडल के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान पर नामजद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की विधवा मां के मुताबिक, उसकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी का फूफा ससुर सोहना में पटवारी है। रिश्तेदारी के चलते वह अक्सर उसके घर आता जाता रहता था। आरोप है कि गत 15 नवंबर को आरोपी पीड़िता के घर पर आया। उस दौरान उसकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। आरोपी ने किशोरी को अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर बेहाल अवस्था में छोड़ गया। जब किशोरी की मां घर पर पहुंची तो पीड़िता ने घटना के बारे में उसे बताया। जब परिजनों ने आरोपी से घटना को लेकर शिकायत की तो उसने पीड़ित परिवार के साथ अभद्रता की और अंजाम भुगतने की धमकी दी। जिससे पीड़िता का पूरा परिवार डरा-सहमा है। आरोपी पर इससे पूर्व भी इस तरह की वारदात में लिप्त होने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें