फोटो
डीपीएस में चला टीकाकरण अभियान
नोएडा। एक्सप्रेसवे सेक्टर-132 स्थित डीपीएस गौतमबुद्ध नगर में बृहस्पतिवार को खसरा और रूबेला टीकाकरण अभियान चलाया गया। स्कूल की प्रवक्ता अर्चना वार्ष्णेय ने बताया कि इस दौरान 800 बच्चों को टीके लगाए गए। अभियान शिक्षकों और अभिभावकों की निगरानी में चलाया गया। शिविर का उद्घाटन स्कूल की प्रधानाचार्या इंदिरा कोहली और जेपी अस्पताल के डॉ. अतुल माहेश्वरी ने किया। कार्यक्रम में डॉक्टरों के साथ-साथ डीआईओएस और सीएमओ कार्यालय की टीम का भी सहयोग रहा। ब्यूरो