रोडवेज की 10 और सीएनजी बसें नोएडा को मिलीं
नोएडा। यूपी रोडवेज की ओर से नोएडा डिपो को 10 बसें और मिल गई हैं। बृहस्पतिवार तक 17 बसें आ चुकी हैं और 5 बसें रूट पर चलने भी लगी हैं। अब 12 बसों का रजिस्ट्रेशन होने के बाद उनका रूट तैयार कर दिया जाएगा। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि शासन से मिलने वाली बसों का ढांचा जैसे-जैसे तैयार हो रहा है। उसी प्रकार से बसें नोएडा आ रही हैं। बृहस्पतिवार को 10 नई सीएनजी बसें नोएडा आ गई हैं। सभी बसों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है और उसके बाद रूट तैयार करके सड़कों पर उतार दिया जाएगा। बसों के पूरी आ जाने के बाद पुरानी और जर्जर हो चुकी बसों की नीलामी की प्रक्रिया के लिए सूचना यूपी रोडवेज निगम को भेज दी जाएगी। ब्यूरो