मारवाह स्टूडियो में 11 वां ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल शुरू
नोएडा। मारवाह स्टूडियो में शुक्रवार से 11 वां ग्लोबल फिल्म फेस्टिवल शुरू हो गया है। निर्देशक मेहुल कुमार, घाना के राजदूत माइकल ओकाये, नाइजीरिया के राजदूत क्रिस संडे, ब्राजिलियन डिप्लोमैट रोबर्ट लिमा, निर्देशक जयंत गिलाटरए, एक्ट्रेस प्रीतम कांगे और निर्देशक पंकज पाराशर उपस्थित हुए। संदीप मारवाह ने कहा कि यह महोत्सव भारतीय कला और संस्कृति का असली राजदूत बन गया है। यह दुनिया भर से फिल्म प्रतिनिधियों व कला प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। माइकल ओकाये ने कहा की भारतीय फिल्में उन्हें काफी पसंद है, यहां के फिल्मी गीतों ने हमेशा प्रभावित किया है। ब्यूरो